Advertisement

स्वच्छता पखवाड़ा समापन पर शिशु विकास विद्यालय संडे बाजार में जुट थैला का वितरण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के संडे बाजार स्थित सीसीएल एडेड स्कूल शिशु विकास विद्यालय में जुट थैला का वितरण किया गया।

सीसीएल बीएंडके क्षेत्र द्वारा स्वच्छता पखवारा 16 से 30 जून में क्षेत्रीय सीएसआर अधिकारी संजीत कुमार द्वारा उपलब्ध कराए गए डस्टबीन, सफाई किट सहित प्लास्टिक का उपयोग छोड़कर जुट का थैला उपयोग करने पर बच्चों और शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों के बीच संवाद साझा किया गया। साथ ही सीसीएल प्रबंधन, बीएंडके क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराए गए वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राम अयोध्या सिंह, प्राचार्या ममता सिन्हा, परीक्षा विभागाध्यक्ष मो. असलम, वरीय शिक्षक नयन कुमार बनर्जी, शैयद सरफराज हुसैन, संजीव कुमार, उमा देवी, रम्भा सिंह, निलम देवी, जिन्नत अप्सा, आरजू परवीन, सोनी देवी, गुरुवारी देवी, ललिता देवी, गौरी देवी सहित कई शिक्षकेत्तर कर्मी और छात्र-छात्रा मौजूद थे। अंत में समापन पखवारा तथा सीसीएल प्रबंधन बीएंडके द्वारा स्वच्छता पखवारा में बच्चों के बीच कराए गए विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए क्षेत्रीय प्रबंधन को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *