Advertisement

रोटरी क्लब चास के नए सत्र के लिए पदाधिकारियों का मनोनयन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में रोटरी क्लब ऑफ चास के आगामी सत्र 2026-27 के लिए 30 जून को नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।

जिसमें क्लब के सक्रिय सदस्य मुकेश अग्रवाल को अध्यक्ष, विनोद चोपड़ा को सचिव तथा नरेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। सभी पदाधिकारी एक जुलाई से अपना कार्यभार संभालेंगे।

क्लब के सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में रोटरी क्लब चास सामाजिक सेवा और जनहित से जुड़े कार्यों को नई दिशा देगा। अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत मुकेश अग्रवाल ने कहा कि उनके कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाएगी।

वहीं, सचिव विनोद चोपड़ा ने सभी सदस्यों के सहयोग से क्लब की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने की बात कही। इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *