एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। झारखंड में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान 30 जून से शुरू हो गया। अभियान के पहले दिन से ही बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के डिग्री कॉलेज बोकारो थर्मल स्थित चारों मतदान केंद्रों पर एसआईआर का कार्य प्रारंभ कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार अभियान के पहले दिन बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी और गोबिंदपुर ‘सी’ पंचायत की पंचायत समिति सदस्य रंजू देवी ने डिग्री कॉलेज स्थित सभी चार बूथों का सामूहिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ से चल रहे कार्यों की जानकारी ली और मतदाताओं से मिलकर उन्हें जागरूक किया।
इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध मतदाता सूची जरूरी है। उन्होंने 18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं से नाम जुड़वाने और त्रुटि सुधार के लिए आगे आने की अपील की। पंसस रंजू देवी ने कहा कि एसआईआर में नए मतदाता जोड़ने, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने और डुप्लीकेट नामों को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है। सभी मतदाता जरूरी दस्तावेज के साथ बूथ पर पहुंचकर सहयोग करें। कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहा एसआईआर अभियान 30 जून से शुरू होकर निर्धारित तिथि तक चलेगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बूथ पर उपस्थित रहकर आवेदन लेंगे।
![]()













Leave a Reply