पंचायत में 15वें वित्त आयोग से मेन रोड के दोनों ओर लगेगा पेवर ब्लॉक
एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के गोविंदपुर सी पंचायत के मेन रोड के दोनों ओर 15वें वित्त आयोग मद से होने वाले पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का शिलान्यास 30 जून को संयुक्त रूप से किया गया।
जानकारी के अनुसार शिलान्यास कार्यक्रम में बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, पंचायत समिति सदस्य रंजू देवी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी ने विधिवत नारियल फोड़कर व फीता काटकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने कहा कि 15वें वित्त आयोग की राशि से पंचायत का विकास प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि पंचायत के मेन रोड के दोनों ओर पेवर ब्लॉक लगने से बरसात में जल-जमाव और कीचड़ की समस्या से ग्रामीणों को निजात मिलेगी। सड़कें चकाचक होने से आवागमन सुगम होगा।
पंसस रंजू देवी ने कहा कि ग्रामीणों की लंबे समय से मांग थी कि मेन रोड के किनारे पेवर ब्लॉक लगाया जाए। शिलान्यास के साथ ही काम शुरू हो गया है। कहा कि गुणवत्ता पूर्ण कार्य समय पर पूरा कराया जाएगा, ताकि आमजनों को जल्द लाभ मिले। शिलान्यास के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने प्रमुख और पंसस का आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि पेवर ब्लॉक लगने से पैदल चलने वालों के साथ-साथ दुकानदारों को भी काफी सुविधा होगी।
![]()













Leave a Reply