Advertisement

जिला प्रशासन द्वारा सबलपुर में गंगा कटाव रोकने का काम तेज

एक सप्ताह में लगाएं 40 मशीनें और 500 मजदूर-डीएम

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) वैभव श्रीवास्तव और एसएसपी विनीत कुमार ने 30 जून को जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के सबलपुर में गंगा तट पर चल रहे कटाव निरोधी कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण में पाया गया कि 1.90 किलोमीटर प्रस्तावित कार्य में से 1.40 कि.मी. पर काम शुरू हो चुका है। डीएम ने शेष हिस्से में भी तुरंत काम शुरू करने और गति बढ़ाने के निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार डीएम ने कार्य एजेंसी को एक सप्ताह के भीतर 40 मशीनें तैनात करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य स्थल पर 500 मजदूरों की प्रतिनियुक्ति हो। बोल्डरों की आपूर्ति कई गुना बढ़ाई जाए। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि गंगा के जलस्तर में वृद्धि की आशंका को देखते हुए काम में कोई शिथिलता स्वीकार नहीं होगी। सभी कार्य मानकों के अनुरूप हों। अंचलाधिकारी (सीओ) सोनपुर को रोजाना कार्य प्रगति की रिपोर्ट देने और स्थानीय फीडबैक साझा करने को कहा गया है। कटाव स्थल निरीक्षण के दौरान बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, एसडीओ सोनपुर, बीडीओ व सीओ सोनपुर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *