Advertisement

हुल दिवस पर एआईएसएफ द्वारा सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। हुल दिवस के अवसर पर 30 जून को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) झारखंड द्वारा 1855 के हुल विद्रोह के महानायक सिद्धू -कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें तथा हूल आंदोलन के सभी अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर एआईएसएफ झारखंड प्रदेश सचिव विक्रम कुमार, प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु सिंह एवं प्रदेश सह सचिव एहतेशाम प्रवीण ने कहा कि हूल विद्रोह केवल अंग्रेज़ी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष नहीं था, बल्कि जल, जंगल, ज़मीन, स्वाभिमान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए लड़ा गया एक ऐतिहासिक जनआंदोलन था। कहा कि यह आंदोलन सामंती ताकतों के विरुद्ध गरीब गुरबो द्वारा लड़ा गया युद्ध था।

वक्ताओं ने कहा कि आज भी सिदो-कान्हू और हूल के अमर शहीदों का संघर्ष युवाओं को अन्याय, शोषण और असमानता के विरुद्ध संगठित होकर संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। हम सभी अमर शहीदों के प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हैं। मौके पर एआईएसएफ से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचकर हुल दिवस के महानायको की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *