राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। चार लेबर कोड को निरस्त करने की मांग को लेकर सीटू कार्यकर्ताओं ने 29 जून को सहायक श्रमायुक्त कार्यालय बोकारो थर्मल में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यालय लिपिक उज्वल कुमार को सहायक श्रमायुक्त के नाम मांग पत्र सौंपा गया।
इस दौरान सेंट्रल ट्रेड यूनियन ऑफ इंडिया (सीटू) से संबद्ध झारखंड श्रमिक यूनियन, एनसीओईए आदि यूनियन के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। इस अवसर पर एनसीओईए सीटू के कथारा क्षेत्रीय सचिव श्याम बिहारी सिंह दिनकर एवं नावाडीह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह यूनियन नेता ब्रिज लाल हांसदा ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। चार लेबर कोड लागू होने से मजदुर अपना हक व अधिकार की लडाई व आंदोलन भी नहीं कर सकेंगे।

कहा कि इस चार लेबर कोड को निरस्त नहीं किया गया तो आंदोलन सड़क से लेकर सदन तक होगा। इस अवसर पर सीटू के बोकारो जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर सहित झामुमो नेता जयलाल महतो, सीटू नेता अख्तर खान, विजय कुमार भोई, राकेश कुमार, गोवर्धन रविदास आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply