डीवीसी के मिजिया पावर प्लांट जा रही थी कोयला लोड रैक
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। धनबाद रेल मंडल के बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन में खड़ी कोयला लदी मालगाड़ी ट्रेन के एक बोगी में 29 जून को आग लग गई। जिससे यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई।
बताया जाता है कि माल ट्रेन के बोगी से धुआं उठता देख ट्रेन के गार्ड एवं यात्रियों ने इसकी सूचना बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के प्रबंधक शैलेश कुमार को दी। स्टेशन प्रबंधक ने स्थानीय बोकारो थर्मल सीआईएसएफ यूनिट के अग्नि शमन दस्ते को जानकारी देकर बुलाया। रेलवे की हाई टेंशन विद्युत तार से विद्युत कट करने के बाद ट्रेन के बोगी के कोयले में लगी आग को सीआईएसएफ के अग्नि समन दस्ते द्वारा बुझाया गया।
रेलवे प्रबंधन, रेल यात्रियों के सूझ बुझ एवं त्वरित कार्यवाई किए जाने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। कोयला लदी यह माल गाड़ी ट्रेन बड़काकाना के समीप बीराटोली साइडिंग से कोयला लेकर डीवीसी मिजिया थर्मल पावर प्लांट जा रही थी कि बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में खड़ा होने के बाद बोगी से धुआं निकलता देख कोयले में आग लगने की जानकारी रेलवे प्रबंधन को हुई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से कोई बड़ी घटना नहीं हुई और यात्रियों सहित रेलवे प्रबंधन ने राहत की सांस लिया। इस अभियान में सीआईएसएफ अग्नि शमन बोकारो थर्मल के दर्जनों अग्नि शमन अधिकारी व जवान शामिल थे।
![]()













Leave a Reply