एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में ढ़ोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम (अमलो) में 29 जून को संयुक्त मोर्चा के बैनर तले पिट मीटिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष मंडली ने सामूहिक रूप से की।
बैठक में मुख्य रूप से दो महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गयी, जिसमे कोल इंडिया में लंबे समय से लंबित 12वें जेबीसीसीआई के गठन की मांग को लेकर आगामी एक जुलाई को मांग दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा लागू चारों श्रम संहिताओं के विरोध में मजदूरों की आवाज को संगठित रूप से बुलंद करने की रणनीति तैयार की गई।

बैठक में संयुक्त मोर्चा ने आंदोलन की विस्तृत रूपरेखा तय करते हुए निर्णय लिया कि 30 जून को कल्याणी में संयुक्त मोर्चा की ओर से गेट मीटिंग आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर यूनियन नेता जयनारायण महतो, गणेश मल्लाह, आर उनेश, जवाहरलाल यादव, जयराम सिंह, जयनाथ मेहता, महफूज आलम, विकास सिंह, महारूद्र सिंह, गोवर्धन रविदास, आनंद विश्वकर्मा, प्रमोद सिंह, सूरज भान सिंह, आशीष झा, बैजनाथ सिंह, राजू भूखिया, महेंद्र चौधरी, शशि सिंह आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply