Advertisement

संत कबीर के 629वीं प्राकट्य दिवस पर विहंगम योग द्वारा अंगवाली में कार्यक्रम

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली में विहंगम योग संत समाज द्वारा ज्येष्ठ पूर्णिमा 29 जून को संत कबीर की 629वीं प्राकट्य दिवस मनाई गई।

इस अवसर पर सर्वप्रथम अंगवाली नहर चौक स्थित गुरुभाई कमल साव की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंगवाली शाखा अध्यक्ष गुरुभाई नरेश मिश्रा, संयोजक पंचानन साव, परामर्शक अजीत जायसवाल के सानिध्य में स्वागत गान, मंगल गान, गुरु वंदना के बाद पुष्प अर्पित की गई। वहीं छत पर ‘अ’ अंकित स्वेत ध्वज फहराए गये। गंगा साव ने स्वर्वेद पाठ किया।

इस अवसर पर पंचानन साव ने कहा कि संत कबीर ने अपने जीवनकाल में दुनिया को मानवता, प्रेम और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने बाहरी दिखावा (पाखंड), जात-पात और धर्म के नाम पर होने वाले भेदभाव का सदा विरोध किया। परामर्शक अजीत जायसवाल ने कहा कि संत कबीर ने ईश्वर की सर्वव्यापकता (सब में ईश्वर का वास) पर जोर दिया। मौके पर स्थानीय सदगुरू मंदिर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

साथ हीं मंदिर के मुख्य द्वार के बगल में मंगल गान, स्वागत गान की शिलापट लगाई गई। शांतिपाठ, प्रसाद वितरण के साथ समापन किया गया। मौके पर कमल साव की पत्नी तूलिया देवी, चेतलाल सिंह, आनंदी देवी, यमुना नायक, गोपाल दत्ता, छोटन नायक, भरत मिस्त्री, कल्पना कुमारी, कोमल कुमारी, सीता देवी, आरती देवी,कमली देवी आदि शामिल थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *