Advertisement

ओईएस कॉलेज के दीक्षांत समारोह में छात्रों के साथ विभूतियों का सम्मान

2024-25 के 709 विद्यार्थियों को उपाधियों से किया गया सम्मानित

कार्यालय संवाददाता/मुंबई। नवी मुंबई के सानपाड़ा स्थित ओरिएंटल एजुकेशन सोसायटी द्वारा शनिवार को सिडको कन्वेंशन सेंटर में दीक्षांत समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया।इस मौके पर शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लगभग 709 विद्यार्थियों को दो सत्रों में उपाधियों से सम्मानित किया गया।

इनमें ओरिएंटल कॉलेज ऑफ फार्मेसी (OCP), ओरिएंटल कॉलेज ऑफ एजुकेशन (OCE), ओरिएंटल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (OIM) तथा ओरिएंटल कॉलेज ऑफ लॉ (OCL) के छात्रों का समावेश था। समारोह के दूसरे चरण में
सानपाड़ा कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड टेक्नोलॉजी (SCCT) की भूमिका भी सराहनीय रही।

गौरतलब भी कि दीक्षांत समारोह के दोनों सत्रों का शुभारंभ शैक्षणिक शोभायात्रा, पारंपरिक दीप प्रज्वलन, “वंदे मातरम्” के गायन, शास्त्रीय नृत्य, विश्वविद्यालय गीत तथा स्वर्गीय माननीय प्रो. जावेद खान सर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ।

इस समारोह में मौजूद विभूतियों, विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही। इस मौके पर पद्मश्री डॉ. ज़हीर आई. काज़ी, माननीय अध्यक्ष, अंजुमन-ए-इस्लाम, वरिष्ठ एड. मजीद मेमन, राज्यसभा के पूर्व सदस्य एवं अधिवक्ता मौजूद थे। इसके अलावा न्यायमूर्ति अभय श्रीनिवास ओका, पूर्व न्यायाधीश, भारत के सर्वोच्च न्यायालय, डॉ. आशीष मुंगंटीवार, कार्यकारी अध्यक्ष, मेडिकल सर्विसेज, सुश्री वर्षा पगारे के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सुनील आर. जाधव, प्रबंध न्यासी, विराज मनियार, अधिवक्ता,भाऊसाहेब शिंगाडे, संस्थापक एवं अध्यक्ष, कोणार्क डेवलपर डॉ. शफीक ए.एम., संस्थापक, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ट्राइलाईफ ग्रुप, बेंगलुरु, डॉ. मानसी ठाकुर, निदेशक, नरेंद्र बांदाबे, पत्रकार, फिल्म समीक्षक, डॉ. सोनिया हुरिया, प्रमुख ब्रांड, कंज्यूमर एवं सोशल कम्युनिकेशन्स, उमेश रंगलानी, भारतीय उद्यमी,
श्रीमती हुमेरा जावेद खान, अध्यक्ष, ओईएस के महासचिव वसीम खान, डॉ. अज़ीम खान, कोषाध्यक्ष,डॉ. हैदर-ए-कर्रार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्रीमती सबा खान, सभी घटक संस्थानों के प्राचार्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. सुधा राठौड़ (ओरिएंटल कॉलेज ऑफ फार्मेसी), डॉ. संगीता नाथ (ओरिएंटल कॉलेज ऑफ एजुकेशन), डॉ. रोज़लिन एल. जॉर्ज (सनपाड़ा कॉलेज ऑफ कॉमर्स
एंड टेक्नोलॉजी), डॉ. मौमिता रॉय (ओरिएंटल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट) तथा श्रीमती प्रियंका सिंह (ओरिएंटल कॉलेज ऑफ लॉ) शामिल थीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों के स्वागत तथा ओईएस के महासचिव वसीम खान के प्रेरणादायी संबोधन से हुआ। दीक्षांत समारोह के दौरान सभी विशिष्ट अतिथि वक्ताओं ने स्नातक विद्यार्थियों को उत्कृष्टता प्राप्त करने तथा अपने भावी करियर में समाज के प्रति सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं की वैश्विक नवाचार और सामुदायिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका पर भी बल दिया। दीक्षांत शपथ डॉ. सय्यद मतीन, समारोह प्रभारी, ओरिएंटल कॉलेज ऑफ फार्मेसी द्वारा दिलाई गई। इस अवसर पर ओरिएंटल कॉलेज ऑफ फार्मेसी (OCP) के 107 विद्यार्थियों, ओरिएंटल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (OIM) के 42 विद्यार्थियों को ओरिएंटल कॉलेज ऑफ लॉ (OCL) के 120 ओरिएंटल College ऑफ एजुकेशन, (OCE) के 60 विद्यार्थियों तथा सनपाड़ा कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड टेक्नोलॉजी (SCCT) के 380 विद्यार्थियों को स्नातक उपाधियाँ प्रदान की गईं।

इस मौके पर प्राचार्य डॉ. संगीता नाथ और सहायक प्राध्यापक ज्योति यादव द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ किया गया। इस समारोह का सफल आयोजन सभी संस्थानों के प्राचार्यों, दीक्षांत समारोह प्रभारियों, शिक्षकीय एवं गैर-शिक्षकीय कर्मचारियों तथा छात्र स्वयंसेवकों के सामूहिक प्रयासों से संभव हुआ।

Tegs: #Eminent personalities honored alongside students at the OES College convocation ceremony.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *