Advertisement

चिन्मय अमृत यात्रा के स्वागत को लेकर बोकारो में तैयारी तेज

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। चिन्मय मिशन बोकारो और चिन्मय विद्यालय बोकारो द्वारा चिन्मय अमृत यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारी जोरों पर हैं। यह यात्रा चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे होने के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई है। इसको लेकर हाल ही में बैठक की गयी, जिसमें सभी शिक्षक एवं प्रबंधन सदस्य उपस्थित रहे।

स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती ने 28 जून को बताया कि यह 295 दिनों की राष्ट्रीय तीर्थयात्रा है, जिसका उद्देश्य गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती की विरासत को आगे बढ़ाना है। कहा कि यह यात्रा 31 दिसंबर 2025 को पुणे से शुरू होकर आगामी 23 अक्टूबर को दिल्ली में संपन्न होगी। यह विभिन्न समुदायों को जोड़ते हुए सेवा और अध्ययन का संदेश देती है।
उन्होंने कहा कि चिन्मय विद्यालय बोकारो में इसे बड़े उत्सव के रूप में मनाने की तैयारियां चल रही है। विद्यालय प्रबंधन समिति ने सभी बोकारो वासियों को इसमें शामिल होने का आमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि गुरुदेव का जीवन विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस आयोजन से बोकारो में सांस्कृतिक एकता, आध्यात्मिक जागरूकता और सेवा भाव को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *