Advertisement

बगदा की महिला की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पुत्र गंभीर रूप से घायल

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बगदा रहिवासी बुधन साव की 45 वर्षिया पत्नी ननकी देवी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके 25 वर्षीय पुत्र राजा बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजा अपनी मां ननकी देवी को अपाची बाइक से इलाज के लिए चितरपुर स्थित एक चिकित्सक के पास लेकर गए थे। इलाज के बाद घर लौटने के दौरान पेटरवार थाना क्षेत्र के चरगी के समीप उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि ननकी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय रहिवासियों की मदद से घायल को तत्काल पेटरवार अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक हादसे से बगदा गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों ने दिवंगत ननकी देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *