रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। जिला परिषद् द्वारा 15वें वित्त आयोग (स्वास्थ्य) मद के तहत 27 जून को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के सोनपुरा पंचायत में प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का शुभ शिलान्यास जिला परिषद् अध्यक्ष सुनीता देवी ने की। कार्यक्रम में गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
उनके साथ जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज, समाजसेवी सह युवा नेता चितरंजन साव, सोनपुरा पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर हेंब्रम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण रहवा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बबीता देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कहा कि प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र भवन बनने से क्षेत्र के रहिवासियों को प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अनावश्यक दूरी तय न करनी पड़े।
जिप अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि जिला परिषद ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। यह स्वास्थ्य केंद्र बनने से सोनपुरा एवं आसपास के गांवों के रहिवासियों को काफी सुविधा मिलेगी। जिप सदस्य अमरदीप महाराज ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार ग्रामीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस भवन के निर्माण से आसपास के रहिवासियों को गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। समाजसेवी सह युवा नेता चितरंजन साव ने कहा कि यह स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसके पूरा होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।

सोनपुर पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर हेंब्रम ने कहा कि यह स्वास्थ्य केंद्र पंचायत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। वर्षों से ग्रामीण इस सुविधा की मांग कर रहे थे, क्योंकि छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए भी दूर जाना पड़ता था। भवन बनने के बाद गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और आम ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, नियमित जांच, टीकाकरण एवं आवश्यक उपचार पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधा किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती है।
यह केंद्र सोनपुरा सहित आसपास के कई गांवों के रहिवासियों के लिए भी लाभदायक साबित होगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर पूरा कराने की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, गणमान्य एहीवासी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
![]()













Leave a Reply