Advertisement

ठेका मजदूरों से अधिकारी आवासों में निजी कार्य कराने का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय ने पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा स्थित यूनियन कार्यालय में 27 जून को प्रेस वार्ता की।

प्रेस से बातचीत में यूनियन नेता पांडेय ने आरोप लगाया कि सेल प्रबंधन के कुछ अधिकारी ठेका मजदूरों से अपने सरकारी आवासों में निजी कार्य करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूनियन को इस संबंध में कई ठेका श्रमिकों से शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
पांडेय ने कहा कि यदि ये शिकायतें सही हैं, तो ठेका मजदूरों से निजी कार्य कराना नियमों और श्रम व्यवस्था की भावना के विपरीत है। उन्होंने मांग की कि ठेका श्रमिकों से केवल सेल के कार्य स्थलों और सार्वजनिक कार्यों में ही काम लिया जाए तथा अधिकारियों के निजी आवासों में उनसे किसी प्रकार का व्यक्तिगत कार्य नहीं कराया जाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर ठेका मजदूरों को प्रलोभन देकर निजी कार्य कराया जा रहा है, जिसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि इस पर शीघ्र रोक नहीं लगाई गई तो झारखंड मजदूर संघर्ष संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *