एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र में 16 से 30 जून तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसमे 27 जून को महाप्रबंधक कार्यालय प्रांगण में अधिकारियों तथा कर्मियों ने स्वच्छता बनाए रखने के लिए शपथ दिलाते हुए पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जीएम रंजय सिन्हा ने किया। जीएम ने कहा कि सच्चे नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए सभी खुद भी स्वच्छ रहे आसपास के क्षेत्रों को भी स्वच्छ रखने का कार्य करें। सभी प्रण करे कि मैं ना गंदगी करूंगा ना किसी को करने दूंगा। इसके लिए सबसे पहले मैं खुद से अपने परिवार से अपने मोहल्ले अपने गांव एवं अपने कार्यालय से शुरुआत करूंगा। सभी अधिकारियों व कर्मियों से आग्रह हैं कि वे कि खुद भी स्वच्छ रहें और अन्य को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। इसे अपने दिनचर्या मे शामिल करें।
विभागाध्यक्ष ईएंडएम नलिन चन्द्र ने कहा कि मुझे मालूम है कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाएं या मेरा एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा। कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक को अपने उपयोग से दूर करे। ये आपके स्वास्थ्य के लिए तो हानिकारक है हीं, साथ ही ये कूड़ा में फेके जाने से जानवरों के लिए भी हानिकारक होता है। सभी ये प्रण कर ले कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे। मौके पर यूनियन प्रतिनिधि आर. उनेश, जयनाथ मेहता, विनय सिंह, महारूद्र सिंह, विकास सिंह, जवाहर लाल यादव, महेन्द्र चौधरी आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply