Advertisement

स्व. कृष्ण किशोर कपरदार के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बगदा पंचायत रहिवासी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सक्रिय समर्पित कार्यकर्ता स्व. कृष्ण किशोर कपरदार (गुड्डा दा) के श्राद्ध कार्यक्रम में 27 जून को राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्व. कपरदार की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्व. कपरदार एक समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता थे, जिन्होंने संगठन और समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका निधन संगठन एवं क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

श्राद्ध कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य जनों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को स्मरण किया। मौके पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि बगदा रहिवासी झामुमो के समर्पित कार्यकर्ता गुड्डा दा के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि ईश्वर से उनकी पुण्य आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की वे प्रार्थना करते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *