Advertisement

सब्जी मार्केट में किया गया पेवर ब्लॉक पथ निर्माण का शिलान्यास

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के गोबिंदपुर डी पंचायत क्षेत्र के सब्जी मार्केट मुख्य सड़क के दोनो किनारे पेवर ब्लॉक पथ निर्माण कार्य का शुभारंभ 27 जून को किया गया। जिसका शिलान्यास बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी एवं डी पंचायत की मुखिया चन्दना मिश्रा ने नारियल फोड़कर एवं विधिवत पूजा -अर्चना कर संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर उपस्थित प्रखंड प्रमुख तथा मुखिया ने कहा कि संपन्न इस निर्माण कार्य से क्षेत्र के व्यापारियों, राहगीरो एवं आम रहिवासियों को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही डीवीसी बाजार की सुन्दरता और बढ़ेगी। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा उप मुखिया देवंती देवी, राजद के वरीय नेता जोधन नायक सहित जमीर अंसारी, असीम पॉल, रंजीत साव, मनोज साव, राजु पंडित, छोटे अंसारी, मुन्ना चौबे, राजेश महतो आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *