राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल स्थित त्रयोदस मंदिर समिति की ओर से गर्मी से राहत दिलाने को लेकर 27 जून को स्थानीय झारखंड चौक में शर्बत वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों राहगीरों को बुला बुला कर उन्हें शरबत पिलाई गई।
इस अवसर पर त्रयोदस मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि समिति की ओर से इस प्रचंड गर्मी में राहगीरों को राहत दिलाने को लेकर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शर्बत का वितरण किया जा रहा है। ताकि राहगीरों को गर्मी से कुछ राहत मिल सके। इस अवसर पर चन्द्रमौली दूबे, मिथलेश कुमार, मंटू मिश्रा, परमात्मा दीक्षित, रमेश कुमार, विश्वजीत राय, बिक्की कुमार, मिथुन प्रजापति सहित कई अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply