Advertisement

प्रज्वलित विहार ने नशा के खिलाफ कसमार बाजार में नुक्कड़ नाटक कर कराया शपथ

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड की राजधानी रांची की स्वयंसेवी संस्था प्रज्वलित बिहार द्वारा 26 जून को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बाजार एवं सुयाडीह में निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग से बचाव के लिए गीत संगीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सघन प्रचार प्रसार का कार्य किया गया। कसमार पंचायत की मुखिया परीपुषा कुमारी द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को नशापान के खिलाफ शपथ कराया गया।

विश्व नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर उपस्थित जनों ने शपथ लिए कि अपने मुल्क को नशा से मुक्त करेंगे। भारी संख्या में कसमार शुक्रवार बाजार एवं सुयाडीह में ग्रामीणों ने कार्यक्रम नुक्कड़ नाटक एवं शपथ क्रम में भाग लिया। प्रज्वलित बिहार संस्था के 11 सदस्यीय दल द्वारा स्थानीय भाषा में रहिवासियों को नशा के खिलाफ जागरूक किया गया। संस्था द्वारा बीते 15 जून से लगातार अनेकों स्थान में जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की जा रही है। मौके पर अर्जुन गोसाई, कमलेश कुमार, अखिल रजक सहित सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *