Advertisement

मुहर्रम जुलूस का अंगवाली पूजा समिति ने किया स्वागत

मिठाइयां व ठंडा पानी का वितरण कर पेश की हिन्दू- मुस्लिम एकता की मिसाल

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। ठीक जुम्मा के दिन 26 जून को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली में ताजिया के साथ निकली मुहर्रम की जुलूस। जुलूस में शामिल इंतजामिया कमिटी तथा अंजुमन कमिटी का स्वागत अंगवाली के मंडपवारी चौक पर पूजा समिति की ओर से मिठाइयां एवं ठंडा पानी बोतल वितरण कर किया गया।

सार्वजनिक पूजा समिति अध्यक्ष देवब्रत जायसवाल, मुखिया धर्मेंद्र कपरदार तथा संतोष नायक के नेतृत्व में ताजिया जुलूस में काफी संख्या में शामिल युवक, युवती, महिला, पुरुष, बच्चे, बच्चियों के बीच लड्डू व पानी वितरण किए गए। ताजिया जुलूस में शामिल उत्साही युवक लाठी, तलवार आदि पारंपरिक हथियारों द्वारा आकर्षक करतब दिखाए गये। जुलूस यहां से सड़क टोला, नहर चौक पिपरा टोला, कदम टोला होते पुनः मस्जिद परिसर में वापस लाया गया।

मौके पर पेटरवार थाना की ओर से एएसआई ए. कुजूर, आरक्षी अशोक सोरेन, सुनीता कुमारी सहित सदर जमीरुद्दीन अंसारी, इकरामुद्दीन, उप मुखिया रियाज अहमद, खुर्शीद आलम, एनायत हुसैन, आलेनवी अंसारी, आलम अंसारी, गौतम पाल, श्यामू मिश्रा, पवन नायक, विवेक, पवन कमार आदि शामिल थे।

एक अन्य जानकारी के अनुसार चलकरी में उत्तरी पंचायत के मुखिया अकलेश्वर ठाकुर ताजिया जुलूस में शरीक हुए। अंजुमन कमिटी के सदर मो. समीर अंसारी सहित दर्जनों युवाओं ने पारंपरिक हथियारों से कई करतब दिखाए। यहां कानून व्यवस्था को लेकर पेटरवार थाना के एसआई विनय कुमार पाल शामिल थे। इसके अलावा पेटरवार, बुंडू, अर्जुआ, कोह, सदमा, चरगी, पतकी, खेतको, ओरदाना आदि पंचायत क्षेत्रों में भी सादगी से मोहर्रम मनाया गया। सीओ अशोक राम, बीडीओ संतोष महतो, थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, विशेष प्रतिनियुक्त पुलिस निरीक्षक ममता कुमारी आदि प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *