Advertisement

सीसीएल सीकेएस ढोरी का अमलो में पिट मीटिंग एवं प्रदर्शन

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के आह्वान पर कोयला कर्मचारियों के जेबीसीसीआइ -12 की गठन की मांग को लेकर 26 जून को पूरे कोल इंडिया स्तर पर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस क्रम में बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के अमलो में यूनियन पदाधिकारियों ने पीट मीटिंग कर जोरदार प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के आह्वान पर कोल इंडिया के सभी अनुसंगी इकाई पर 25 से 30 जून के बीच पिट मीटिंग एवं जनजागरण कार्यक्रम के तहत धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस क्रम में ढोरी क्षेत्र के अमलो परियोजना चेक पोस्ट में संगठन द्वारा सभा एवं धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया और कोयला कामगारों के बीच जेबीसीसीआइ -12 के गठन में हो रहे विलंब को लेकर जनजागरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है तथा कोल इंडिया प्रबंधन एवं कोयला मंत्रालय को संगठन द्वारा भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले चेताने का कार्य किया जा रहा है, ताकि अविलंब जेबीसीसीआइ -12 का गठन एवं वेतन समझौता हो सके। सीसीएल सीकेएस ढोरी द्वारा कोयला कामगारों के साथ मिलकर द्वारा सभा किया जा रहा है।

पीट मीटिंग की अध्यक्षता सीसीएल सीकेएस अमलो परियोजना अध्यक्ष फुली गोप द्वारा किया गया। मौके पर संगठन की ओर से अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ कार्यसमिति सह पेंशन सेल सदस्य रवींद्र कुमार मिश्रा, भारतीय मजदूर संघ बोकारो जिला संगठन मंत्री संत सिंह, क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष हीरालाल रविदास, मंत्री कुलदीप ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया।

मिश्रा ने कहा कि कोयला कर्मचारियों के जायज माँग एनसीडब्ल्यूए 12वां वेतन समझौता एवं जेबीसीसीआइ-12 को अविलंब लागु किया जाए। विनय कुमार सिंह ने कहा कि संगठन अपने तय कार्यक्रम के अनुसार 25 जून से आगामी 30 जून तक पुरे कोल इंडिया स्तर पर पीट मीटिंग एवं धरना प्रदर्शन कर प्रबंधन एवं सरकार को चेताने का कार्य किया जा रहा है। वही भव्य रूप से महाप्रबंधक कार्यालय ढोरी के मुख्य द्वार पर आगामी 30 जुन को एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन अपने कामगारों से अपील करती है कि वे सभी अपनी चट्टानी एकता का परिचय देते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में धरना प्रदर्शन में भाग ले, ताकि कोल इंडिया प्रबंधन को घुटने टेकने पड़े और अविलंब जेबीसीसीआई- 12 का गठन प्रबंधन द्वारा किया जाए।

मौके पर नुनुचंद महतो, राजेश पासवान, बुधन प्रसाद नोनिया, सुबीर मुखर्जी, सोमनाथ मिश्रा, छोटन सामंतो, बीरू मिश्रा, भुनेश्वर, भोला राम, अरविंद ठाकुर, फुलचंद किस्कू, प्रतोष कुमार रॉय, संदीप उरांव, फुली गोप, कुलदीप साव, नरेश प्रसाद, जीवन लाल रजक, गणेश स्वामी, मिथलेश चौहान, अनिल ठाकुर, मनोज कुमार, मोती लाल चौहान आदि उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *