प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। महिला द्वारा अपने पति और भैसुर पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। पीड़ित महिला ने इसे लेकर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना बीते 23 जून की बतायी जा रही है। पुलिस ने पीड़िता के मायकेवालो को 26 जून को मामला दर्ज होने की सूचना दी है।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमिया थाना क्षेत्र के गैरुवाडीह रहिवासी बबीता कुमारी ने अपने पति दिलीप यादव एवं भैसुर पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बीते 23 जून को गोमिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गये तहरीर में कहा गया है कि उसकी शादी वर्ष 2013 में दिलीप यादव से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर पति और भैसुर अक्सर गाली-गलौज करते रहे हैं। पीड़िता ने आरोपियों पर उसे डायन और काली कलूटी कहे जाने का भी आरोप लगायी है।

पीड़िता के अनुसार बीते 23 जून को भी विवाद के बाद पति और भैसुर ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता के अनुसार हजारी मोड़ काली मंदिर के समीप दोनों ने उस पर लाठी से हमला कर दिया। सिर पर वार लगने से उसका माथा फट गया और वह लहूलुहान हो गई।

आसपास के रहिवासियों ने उसे तुरंत गोमिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। इस मामले में गोमिया थाना में कांड क्रमांक-81/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार प्रेषण तक नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
![]()













Leave a Reply