प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। वन विभाग के लाख प्रयासों तथा कार्रवाई के बाद भी थम नहीं रहा है गोमिया वन क्षेत्र के जंगलों से पेड़ों की अवैध कटाई। गुप्त सूचना के आधार पर एकबार फिर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए गोमिया वन क्षेत्र के वनचतरा से कीमती सखुआ लकड़ी का गट्ठर बरामद करने में सफलता पायी है।
ध्यान देने योग्य है कि बोकारो जिला में पहले कोयला माफिया, बालू माफिया, शराब माफिया की बात सुनी जा रही थी, लेकिन आज बात करें तो जंगल माफिया पूरी तरह से सक्रिय हैं। जो लगातार जंगलों की कटाई कर रहे हैं और उसके दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं।
गोमिया वन क्षेत्र मे जंगलों की अवैध कटाई से हाथियों का कॉरिडोर बदल गया है और हाथी आए दिन तांडव करते हैं। अभी तक दर्जनों रहिवासियों की जान हाथियों ने ले ली है। लगातार जंगल कटाई से हाथी भी अपना रास्ता भटक जाते हैं, जिसका खामियाजा गरीबों को भुगतना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में वनचतरा के जंगल से बीते 25 जून की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर लगभग दो दर्जन सखुआ लकड़ी का बोटा बरामद किया गया।
इस संबंध में प्रधान वनरक्षी दुर्गा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वनचतरा के जंगल से लड़कियों को बरामद किया गया, जिसे सुरक्षित रखा गया है। इस बावत प्रशिक्षु आईएफएस संदीप शिंदे ने कहा कि सूचना के आधार पर लड़कियां जप्त कर ली गई है। जिसकी जांच चल रही है।
बताते चले की कुछ दिनों पूर्व गोमिया के तुलबुल एवं भोलाडीह गांव में वन विभाग द्वारा छापेमारी की गई थी, जिसमें बड़ी मात्रा में लड़कियां एवं मशीन बरामद की गई थी।
![]()













Leave a Reply