रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जैनामोड़ स्थित चंदा भारती रेस्टोरेंट में वैश्य विकास फाउंडेशन के गठन को लेकर 25 जून को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अशोक मंडल जबकि संचालन सहदेव साव ने किया।
बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य जनों ने भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर लक्ष्मण कुमार महतो, उत्पल मंडल, त्यागी वर्णवाल, चितरंजन साव, वकील अग्रवाल, विकास अग्रवाल, निवास वर्णवाल, सुनील वर्णवाल, भोला वर्णवाल, हरेंद्र वर्णवाल, गोपाल कुमार नायक, धनश्याम आनंद, संजय कुमार, बादल मंडल, अजय कुमार साव, कृष्ण कुमार दत्ता, राजीव कुमार, सुभाष मंडल, राजन महतो सहित लगभग 60 जन उपस्थित थे।
बैठक में सर्वसम्मति से 21 सदस्यों की एक संयोजक मंडली का गठन किया गया। साथ ही संगठन के स्थायी कार्यालय हेतु उपयुक्त स्थान के चयन की जिम्मेदारी भी इसी संयोजक मंडली को सौंपी गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वैश्य समाज के संगठनात्मक विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श के लिए अगली बैठक आगामी 2 जुलाई को जैनामोड़ में आयोजित की जाएगी। बैठक के अंत में समाज की एकता, विकास और सामाजिक सहभागिता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया तथा उपस्थित जनों ने जय भामाशाह, जय वैश्य के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
![]()













Leave a Reply