सीओ व् बीडीओ ने गोमिया तथा बेरमो विधानसभा का लगाया अलग-अलग क्लास
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड कार्यालय सभागार में 25 जून को बीएलए-2 (बूथ स्तरीय अभिकर्ताओ) को प्रखंड के सीओ अशोक राम एवं बीडीओ संतोष कुमार महतो ने अलग अलग समय में क्लास लगाकर विशेष तौर पर जानकारियांदी।
बता दें कि, पूर्वाह्न ग्यारह बजे से दोपहर दो बजे तक सीओ राम ने सभागार में उपस्थित गोमिया विधानसभा के 13 पंचायत क्रमशः पेटरवार, बुंडू, चरगी, उत्तासारा, दारीद, सदमा, कोह, उलगड्डा, ओरदाना, तेनुघाट, घरवाटांड़, पतकी आदि पंचायतों से उपस्थित 73 मतदान केंद्रों के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, जो बीएलए-2 बतौर प्रतिनियुक्त हुए हैं, को विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित विभागीय प्रावधानुसार उन्हें बीएलओ प्रतिनिधियों के साथ कैसे तालमेल करने है बताया गया।
बताया जाता है कि बीएलए-2 सदस्यों में अधिकतर बीजेपी, झामुमो, राष्ट्रीय कांग्रेस, भाकपा, आजसू, राजद, आप एवं अन्य दल के थे। इसी क्रम में अपराह्न आयोजित कार्यक्रम में बीडीओ संतोष कुमार महतो में प्रखंड के बेरमो विधानसभा अंतर्गत पड़ने वाले दस पंचायत क्रमशः अंगवाली उत्तरी, अंगवाली दक्षिणी, पिछरी उत्तरी व् दक्षिणी, चलकरी उत्तरी व् दक्षिणी, चांदो, मायापुर, चांपी, खेतको आदि पंचायत के आगंतुक 55 बूथ प्रतिनिधियों को विशेष जानकारी दिया। ज्ञात हो कि दोनों पाली की प्रशिक्षण कार्यक्रम में कंप्यूटर ऑपरेटर एवं सहायक कर्मी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply