प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के जगुडीह गांव में सौ केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन 25 जून को गोमिया के पूर्व विधायक बबीता देवी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। कहा कि नए ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से जगुडीह एवं आसपास के ग्रामीणों को लो-वोल्टेज और बिजली आपूर्ति संबंधी समस्याओं से काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर स्थापना के लिए पूर्व विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में बिजली संबंधी समस्याएं बनी थीं, जिनका समाधान अब संभव हो सकेगा। उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं गणमान्य रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply