पीयूष पांडेय/बड़बिल (ओड़िशा)। ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक बड़ी घटना प्रकाश में आयी है। जहां पूर्व आईएएस अधिकारी और बीजू जनता दल सुप्रीमो नवीन पटनायक के निकट सहयोगी वी. के. कार्तिकेयन की पत्नी सुजाता राउत कार्तिकेयन 25 जून को क्षेत्रीय पार्टी में शामिल हो गई। इसके साथ ही उन्होंने लंबे नौकरशाही करियर के बाद राजनीति में औपचारिक प्रवेश किया है।
जानकारी के अनुसार सुजाता राउत कार्तिकेयन भुवनेश्वर में ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक की मौजूदगी में बीजू जनता दल में शामिल हो गयी है। वर्ष 2000 बैच की ओडिशा कैडर की आईएएस अधिकारी कार्तिकेयन ने वर्ष 2025 में वॉलंटरी रिटायरमेंट ले लिया था। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनावों में बीजू जनता दल की हार के बाद उनका राजनीति में आना हुआ है।
इस अवसर पर बिजेडी प्रमुख बीजू पटनायक ने कहा कि वे सुजाता राउत का पार्टी में स्वागत करते है। कहा कि वे पार्टी के एक साधारण सदस्य के रूप में शामिल होंगी। कहा कि सुजाता एक आईएएस अधिकारी रही हैं और कई महत्वपूर्ण पदों पर रही हैं, जिसमें आखिरी पद भी शामिल है, जो हमारे राज्य की कई महिलाओं की देखभाल करने वाला था। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि जैसे-जैसे समय बीतेगा और उन्हें अपनी नई पोजीशन की आदत हो जाएगी, वह आमजनों, खासकर महिलाओं की मदद करना सीख जाएंगी।
एक ज़रूरी घोषणा में पटनायक ने कहा कि मैं मीडिया और बाकी सभी की जानकारी के लिए फिर से दोहराना चाहूंगा कि बेशक मैं अगले चुनावों में बिजेडी को लीड करूंगा। मैं यह बात बहुत साफ़ करना चाहता हूं। ज्ञात हो कि राउत के एक साधारण सदस्य के तौर पर शामिल होने और उनके अगले चुनावों में पार्टी को लीड करने के बयान का बहुत बड़ा महत्व है, क्योंकि इसने रीजनल पार्टी में उत्तराधिकार को लेकर चल रही बहस को खत्म कर दिया है। सुजाता राउत ने कहा कि पार्टी में शामिल होने के बाद मुझे पार्टी प्रमुख के नेतृत्व में ओडिशा की सेवा करने का एक और अवसर मिला है।
भगवान श्रीजगन्नाथ, पार्टी नेतृत्व और लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से मैं ओडिशा के रहिवासियों के लिए ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करूंगी।
इससे पहले, पूर्व नौकरशाह का भुवनेश्वर में बीजद के पार्टी कार्यालय शंख भवन में भव्य स्वागत किया गया। पार्टी कार्यकर्ता, विशेषकर महिला नेता, उन्हें पार्टी कार्यालय के अंदर ले जाने में सबसे आगे थी। सुंदरगढ़ और कटक के कलेक्टर के रूप में सेवा देने के बाद राउत ओडिशा सरकार की प्रमुख महिला सशक्तीकरण पहल मिशन शक्ति से जुड़ने के कारण सुर्खियों में आई। उन्होंने राज्य के छह लाख स्वयं सहायता समूहों के तहत सात मिलियन राज्यवासियों को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
![]()













Leave a Reply