प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित उपकारा में आगामी 21 जून को जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर के सफल संचालन के लिए एक बेंच का गठन किया गया है। जिसमें व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला एवं अधिवक्ता नीरज कुमार मौजूद रहेंगे।

बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून को योग दिवस पर जेल बंदियों को योगा भी कराया जाएगा। साथ हीं इस अवसर पर यहां स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा।
![]()













Leave a Reply