एस. पी. सक्सेना/बोकारो। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के अंतर्गत झारखंड जोन-आई एवं क्लस्टर-5 की खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन को लेकर बीते 18 जून को बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्लस्टर-5 के सात विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया तथा प्रतियोगिताओं के सफल संचालन हेतु महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह डीएवी कथारा के प्राचार्य डॉ जी. एन. खान, डीएवी स्वांग के प्राचार्य अनुज मिश्रा, डीएवी ललपनिया के प्राचार्य तन्मय बनर्जी, डीएवी तेनुघाट की प्राचार्या स्तुति सिन्हा, डीएवी सरिया के प्राचार्य मनीष कुमार सिन्हा, डीएवी भंडारीदह के प्राचार्य रितेश कुमार एवं डीएवी दुग्धा के प्राचार्य प्रसेनजीत कुमार पॉल उपस्थित रहे।

बैठक में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन, खिलाड़ियों की सुविधाओं, आवासन, परिवहन, सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सभी उपस्थित प्राचार्यों ने आयोजन को सफल बनाने हेतु अपने सुझाव प्रस्तुत किए। साथ हीं पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
मौके पर झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह- डीएवी कथारा के प्राचार्य डॉ जी. एन. खान ने कहा कि सभी मिलकर इस आयोजन को शत-प्रतिशत सफल बनाने का भरसक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उक्त प्रतियोगिता का आयोजन जुलाई के तीसरे सप्ताह में होगा। प्रतियोगिता के सफल संचालन में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी तथा खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
बैठक का समापन सकारात्मक वातावरण में किया गया। सभी गणमान्य जनों ने आगामी क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि यह आयोजन खेल प्रतिभाओं को निखारने एवं विद्यार्थियों में खेल भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। विभिन्न खेलों से संबंधित उक्त बैठक को सफल बनाने में विद्यालय के वरीय शिक्षक नागेंद्र प्रसाद, राकेश रंजन, आराधना, शिव प्रकाश सिंह, ओंकार मिश्रा, खुशबू कुमारी, सुमन कुमारी, ओशीन, ममता पात्रा, आशा कुमारी, सुरभि दुबे, मानसी सिन्हा, अर्शिया एजाज, पुष्पांजलि राव, लालबाबू प्रसाद यादव, शुभम कुमार एवं अनुज प्रसाद सिन्हा की विशेष भूमिका रही।
![]()













Leave a Reply