Advertisement

ताजपुर के खेत-खलिहानों में किसान महासभा का सदस्यता अभियान तेज

रद्द राशनकार्ड की पुनर्बहाली की मांग को ले प्रदर्शन आंदोलन का महासभा का समर्थन

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। अखिल भारतीय किसान महासभा द्वारा 19 जून को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के बरतल्ला, चकहैदर समेत विभिन्न गांवों एवं खेत-खलिहानों में सदस्यता अभियान चलाया गया।

अभियान का नेतृत्व किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, मो. नसीम, रामबृक्ष राय, अरुण राय, विपीन कुमार आदि संयुक्त रूप से कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार सदस्यता अभियान के दौरान किसानों से संपर्क कर उन्हें संगठन की नीतियों एवं किसान हितों से जुड़े संघर्षों की जानकारी दी गई। साथ हीं बड़ी संख्या में किसानों को सदस्य बनाया गया। वहीं उपस्थित नेताओं ने कहा कि आज खेती लगातार घाटे का सौदा बनती जा रही है। कृषि लागत में लगातार वृद्धि हो रही है, जबकि किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिल पा रहा है।

नेताओं ने सरकार से किसानों को नि:शुल्क खाद, बीज, बिजली, पानी तथा कृषि यंत्र उपलब्ध कराने की मांग की। नेताओं ने कहा कि यदि किसानों को आवश्यक कृषि संसाधन मुफ्त उपलब्ध कराए जाएं तो खेती की लागत कम होगी और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नेताओं ने कहा कि खेती-किसानी को बचाने तथा किसानों की आय बढ़ाने को लेकर संघर्ष तेज करना वक्त की मांग है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *