Advertisement

पेटरवार के बुंडू पंचायत की तृतीय सत्र सह चतुर्थ वर्षगांठ पर सम्मान समारोह का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत की तृतीय सत्र तथा चतुर्थ वर्षगांठ के सुअवसर पर 18 जून को स्थानीय वीणा परिषद के प्रांगण में पंचायत स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम मंच पर आसीन मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद, विशिष्ट अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक, पेटरवार बीडीओ संतोष कुमार महतो, उपप्रमुख सीमा गुप्ता, समाजसेवी सुधीर सिन्हा, शांतिलाल जैन, रविशंकर जायसवाल, जिप सदस्य प्रह्लाद महतो आदि ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

मौके पर बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका स्वीकृति ने अपने उद्बोधन में आगंतुक अतिथियों व पंचायत की सभी उपस्थित समूह का स्वागत करते हुए पूरे पंचायत वासियों को बेहतर सेवा प्रदान करने की दृढ़ संकल्प को दोहराया। मुख्यअतिथि सीपी चौधरी, पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो, बीडीओ संतोष कुमार महतो, सुधीर सिन्हा, संजय गुप्ता, रविशंकर जायसवाल, जिप सदस्य प्रह्लाद महतो, समाजसेवी शांतिलाल जैन सहित अन्य अतिथियों ने मुखिया के कार्यकलापों तथा निष्ठापूर्ण जन सेवा की प्रशंसा की। मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि ने भविष्य में पंचायत को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मंच संचालन मो. मुमताज अंसारी, सीना नायक, ब्रजेश भारती आदि कर रहे थे।

जिला पंचायती राज विभाग द्वारा बुंडू पंचायत को विकसित पंचायत घोषित कर पंचायत के नाम दस लाख रुपए की राशि आवंटित किया गया है। मुखिया निहारिका सुकृति, उनके पति रितेश सिन्हा द्वारा मंच पर आगंतुक अतिथियों व प्रतिनिधियों को शॉल ओढ़ाकर व बुके देकर सम्मानित करने के उपरांत पत्रकार दीर्घा में बैठे दर्जनों पत्रकारों को सम्मानित किया गया। जिसमें प्रहरी संवाददाता अजीत जायसवाल भी शामिल हैं। पेटरवार पंचायत मुखिया, पूर्व मुखिया, पूर्व सरपंच, गणमान्य जन, जिप सदस्यों के सम्मानित करने का दौर दुपहर से देर शाम तक चलता रहा।

इसमें पंचायत की आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं, सहिया, जल सहिया, वार्ड सदस्य, पूर्व वार्ड सदस्य, पूर्व मुखिया, वर्तमान व पूर्व शिक्षक, चिकित्सक, सभी बैंक शाखा प्रबंधक, पंचायत के समाजसेवी, पीडीएस डीलर, नाई समाज के दर्जनों सदस्य, उत्तम हलुआई, सक्रिय सदस्य व पदाधिकारी आदि सैकड़ों की तादाद में सम्मानित किए गये है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *