Advertisement

डीवीसी सीएसआर कार्यालय में प्रशिक्षित 112 महिलाओं के बीच प्रमाणपत्र वितरण

महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्म निर्भर बनाना मुख्य लक्ष्य-अरजरिया

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर वेली कॉरपोरेशन (डीवीसी) की बोकारो थर्मल स्थित सीएसआर कार्यालय में 18 जून को प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में ब्यूटीशियन, कंप्यूटर एवं सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी 112 महिलाओ एवं युवतियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित डीवीसी बोकारो थर्मल के मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया एवं वरीय महाप्रबंधक एचआर ए. कुजूर ने महिलाओ के बीच प्रमाण-पत्र का वितरण किया। मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान अरजरीया ने कहा कि
सीएसआर के तहत बोकारो थर्मल कार्यालय में सिलाई कढ़ाई, कम्प्यूटर एवं ब्यूटीशियन का कोर्स समाप्त करने वाले कुल 112 महिलाओं व युवतियों के बीच प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उम्मीद है प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ कर आत्म निर्भर बनेंगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ सीएसआर प्रबंधक मनीष चौधरी द्वारा अतिथियों को गुलदस्ता एवं पौधा देकर स्वागत कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। वरीय महाप्रबंधक एचआर कुजूर ने कहा कि डीवीसी सीएसआर के तहत क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त एवं आत्म निर्भर बनाने को ले अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं। कहा कि सीएसआर कार्यालय बोकारो थर्मल में प्रशिक्षण कौशल विकास के तहत संचालित है।

यहां सिलाई कढ़ाई की 30, कम्युटर का 23 एवं ब्यूटीशियन की 59 प्रशिक्षित महिलाओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा प्रशिक्षक सुष्मिता बर्नवाल सहित भैरव महतो, जीवधन महतो, प्रशिक्षक रमेश यादव, ओम प्रकाश, विकास यादव, मेहीलाल मुर्मू व् अन्य कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *