Advertisement

हरी झंडी दिखाकर किया गया मिशन परिवार विकास अभियान रैली का शुभारंभ

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सिविल सर्जन की अध्यक्षता में 18 जून को जिला स्तर पर मिशन परिवार विकास अभियान का शुभारंभ जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर परिवार नियोजन एवं छोटे परिवार के महत्व से संबंधित संदेशों के साथ जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि अभियान के तहत जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी) के साथ-साथ सामुदायिक स्तर पर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत मुख्य रूप से जागरूकता रैली, प्रदर्शनी एवं प्रचार-प्रसार के माध्यम से योग्य दम्पत्तियों को परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों की जानकारी दी जाएगी तथा बच्चों के बीच उचित अंतराल रखने के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ सेलिना टुडू ने बताया कि कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं, किशोर-किशोरियों एवं समुदाय के रहिवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे परिवार नियोजन को अपनाकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में सहयोग करें।

जन जागरूकता रैली में सिविल सर्जन बोकारो डॉ अभय भूषण प्रसाद, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ सेलिना टुडू, जिला कार्यक्रम प्रबंधक हिना अग्रवाल, जिला कार्यक्रम समन्वयक आशीष दीन, डीपीएमयू कोऑर्डिनेटर अमित कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *