Advertisement

‘मॉम’ का नया पोस्टर रिलीज

आगामी 7 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘मॉम’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। श्रीदेवी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अक्षय खन्ना की आगामी फिल्म ‘मॉम’ का नया पोस्टर रिलीज हुआ है। यह पहली बार है जब ये तीनों स्टार किसी एक मूवी में एक साथ काम कर रहे हैं। नये पोस्टर में श्रीदेवी और अक्षय खन्ना दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।

इस नये पोस्टर पर (suspect ?) सस्पेक्ट लिखा है। इससे पहले भी मूवी का एक पोस्टर रिलीज हो चुका है जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आ रहे थे। इसके अलावा श्रीदेवी का मोशन पोस्टर लुक भी जारी किया जा चुका है।

‘इंग्लिश विंग्लिश’ जैसी फिल्म में अपने दमदार अभिनय से छाप छोड़ने के बाद श्रीदेवी ‘मॉम’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। श्रीदेवी के फैंस उनकी ऐक्टिंग को देखने के लिए हमेशा ही उत्साहित रहते हैं। ‘मॉम’ एक सौतेली मां और बेटी की कहानी पर आधारित है। इसका निर्देशन रवि उद्यवर ने किया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी विलेन के रोल में नजर आएंगे, तो वहीं अक्षय खन्ना पुलिस वाले का किरदार निभाते हुए दिखेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *