Advertisement

आरसीएमएस के लिए मजदूर समस्याओं का समाधान सर्वोपरि-के एन त्रिपाठी

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की सीसीएल के सीएमडी से वार्ता

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित सीसीएल मुख्यालय में 3 जून को इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (आरसीएमएस) की सीसीएल के सीएमडी से परिचयात्मक बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में मुख्य रूप से झारखंड के पूर्व मंत्री एवं इंडियन नेशनल माइंस वर्कर फेडरेशन के अध्यक्ष के. एन. त्रिपाठी शामिल थे। बैठक में सीसीएल रीजनल समिति के सभी पदाधिकारियों के साथ साथ सभी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सचिव उपस्थित थे।

बैठक में सीसीएल रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह ने मजदूरों की ज्वलंत समस्याओं से सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह को अवगत कराते हुए कहा कि सीसीएल के विभिन्न कोयला क्षेत्र के मजदूर कॉलोनीयों में भीषण गर्मी के मौसम में पीने का पानी ठीक से सप्लाई नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि सिविल विभाग द्वारा एनुअल मेंटेनेंस का टेंडर तो पूरे सीसीएल के हर क्षेत्र में किया गया है, परंतु उसका लाभ मजदूरों को नहीं मिल पा रहा है। कहा कि वैसे मजदूर जो पेंशन के हकदार नहीं थे, उनका भी प्रबंधन द्वारा 2 प्रतिशत राशि काटा गया है जो आज तक वापस नहीं किया गया। मजदूरों से संडे काम करने के बाद उसका पेमेंट नहीं किया गया है। क्षेत्र में डॉक्टर की कमी है। बच्चों को स्कूल जाने के लिए समुचित स्कूल बस की व्यवस्था नहीं है।

रीजनल सचिव सिंह ने कहा कि कथारा क्षेत्र के कथारा कोलियरी के कोयले तथा ओबी डंपिंग में आग लगी हुई है। रीजनल अध्यक्ष बी एन पांडेय ने कहा कि कर्मचारियों को मेडिकल रेफर करने की प्रक्रिया को सरल किया जाए।सीएमडी ने श्रमिक समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उसका समाधान करने की बात कही।

बैठक में सीसीएल के सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह, पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी के अलावा रीजनल कमेटी के कोषाध्यक्ष पंकज दुबे, सीसीएल मुख्यालय के सचिव आरपी सिंह, मिथिलेश दुबे, रजरप्पा क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अख्तर आजाद, कुजू के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह, कथारा क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद वकील अंसारी, पिपरवार क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव सतीश पांडेय, अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति, बड़का सायल क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव बच्चन पांडेय, अध्यक्ष खजांची राम, गिरिडीह के क्षेत्रीय सचिव ऋषिकेश मिश्रा, बीएंडके क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव उदय प्रताप सिंह उर्फ कुट्टू सिंह, संजय सिंह, ढोरी के क्षेत्रीय सचिव मंगरा उराँव, जेया आलम, अनिल चौबे, एसके दुबे, देवकांत शर्मा, मुमताज, कथारा एरिया से अशोक कुमार ओझा, जोगेंद्र सोनार, हरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, एनके एरिया से जे एन पांडेय, बसंत मुंडा, मुमताज अहमद, प्रदीप पांडेय, सोनू पांडेय, कुलदीप कुमार, पाजू महतो तथा अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *