Advertisement

बेरमो प्रखंड के जरवाबस्ती में निकाली गई साईकिल यात्रा

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। विश्व साईकिल दिवस के अवसर पर 3 जून को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जरवाबस्ती में साइकिल रैली निकाली गयी।

जानकारी के अनुसार के.बी. कॉलेज की ओर से आयोजित साईकिल रैली के दौरान साइकिल के महत्व पर जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही गांव में साइकिल रैली भी निकाला गया।

केबी कॉलेज बेरमो की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के निर्देश एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता गोविंदपुर बी पंचायत के मुखिया सह बेरमो प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष चन्द्रदेव कुमार घासी ने किया। उन्होंने भी पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा स्वास्थ्य लाभ को लेकर साइकिल के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने भी स्वास्थ्य एवं बचत के उद्देश्य से साइकिल के महत्व के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर ग्रामीणों के बीच साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी को मुखिया संघ अध्यक्ष एवं कार्यक्रम पदाधिकारी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर यहां जागरूकता अभियान में कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार, समाजसेवी सुनीता सिंह, सुरेंद्र घासी, महेश मुंडा, कलविंदर सिंह, रोहन महतो, रुपलाल घासी, सुरेश घासी, जुरा देवी, जनबा खातून, शेरून निशा, आकांक्षा कुमारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *