Advertisement

पर्यावरण दिवस की तैयारी को लेकर पिलपिलो में बैठक, 5 जून को पौधरोपण

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड में वन व पर्यावरण सुरक्षा समिति पिलपिलो के तत्वावधान में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार उक्त कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर 3 जून को पिलपिलो मोड़ स्थित यात्री शेड में समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद महतो ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 5 जून को पिलपिलो मोड़ में वृहद पौधरोपण, स्वच्छता अभियान एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

बैठक को शिक्षक सह समिति के संरक्षक उमेश कुमार महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण बचाना केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि हमारा संस्कार होना चाहिए। कहा कि आज के बच्चे अगर पेड़ का महत्व नहीं समझेंगे तो कल सांस लेना मुश्किल हो जाएगा। इसीलिए 5 जून को हम सबको मिलकर कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना है और उसकी रक्षा भी करनी है। अध्यक्ष प्रेमचंद महतो ने सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के मुख्य अतिथि झामुमो के केन्द्रीय सदस्य अखिलेश महतो उर्फ राजू, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य कुमारी खुशबू महतो, आजसू युवा मोर्चा के प्रदेश संयोजक टिकैत कुमार महतो, मुखिया ललीता देवी, पुर्व मुखिया योगेन्द्र कुमार, रंजन होंगे। बैठक में नावाडीह ऊपरघाट के समाजसेवी देवीलाल मांझी, आजसू पंचायत अध्यक्ष बीरेंद्र महतो, कमल प्रसाद महतो, किशोर कुमार महतो, निर्मल महतो, डॉक्टर कोलेश्वर महतो, कुलेश्वर गंझू आदि समिति के पदाधिकारी एवं पर्यावरण प्रेमी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *