Advertisement

बेरमो अनुमंडल के नए एसडीओ मनोज कुमार ने मुकेश मछुवा से लिया चार्ज

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल में 3 जून को प्रशासनिक फेरबदल के क्रम में झारखंड प्रशासनिक सेवा के द्वितीय बैच के अधिकारी मनोज कुमार ने नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। पूर्व एसडीओ मुकेश मछुवा ने उन्हें कार्यभार सौंपा।

अनुमंडल पदाधिकारी का पदभार ग्रहण के दौरान एसडीओ मनोज कुमार ने कहा कि बेहतर ढंग व् अनुशासनात्मक तरीके तथा सभी की भावनाओं का आदर करते हुए अनुमंडल को विकास की ओर ले जाने प्रयास करूंगा। बताते चले कि पुर्व एसडीओ मुकेश मछुवा ने बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में एक वर्ष 8 माह तक अपनी सेवा दी। स्थानीय रहिवासियों और कर्मचारियों के अनुसार उनका कार्यकाल बेहद सौहार्दपूर्ण रहा। उन्होंने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम जनता सभी के साथ बेहतर संबंध बनाए रखने का प्रयास किया।

बताया जाता है कि अपने कार्यकाल में मछुवा ने किसी को भी नाराज करने का प्रयास नहीं किया। विवादों से दूर रहकर जन समस्याओं के निपटारे पर उनका फोकस रहा।  नए एसडीओ मनोज कुमार के चार्ज लेने के बाद उन्होंने कार्यालय के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और प्राथमिकताओं पर चर्चा की। नये एसडीओ के पदभार ग्रहण के अवसर पर बेरमो अनुमंडल के लगभग सातों प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), अंचल अधिकारी (सीओ), अनुमंडल कार्यालय के तमाम कर्मचारीगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *