प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित +2 उच्च विद्यालय में 2 जून को आदिवासी सेंगेल अभियान द्वारा पूर्व संसाद सालखन मुर्मू का 74 वां जन्म दिवस मनाया गया।
जानकारी के अनुसार आदिवासी सेंगेल अभियान पेटरवार की ओर से विद्यालय परिसर में पारसी जितकारिया पूर्व संसाद सालखन मुर्मू का जन्म दिवस केक काट कर मनाया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पूर्व संसाद मुर्मू द्वारा बताए गए आदिवासी समाज को बचाने हेतु चार मुख्य बिंदुओं पर गहन चर्चा की।
बताया गया कि चार बिंदुओं में राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सबसे बड़ी आदिवासी भाषा संताली को आदिवासी बहुल प्रदेश झारखंड में प्रथम राजभाषा बनाने, प्रकृति पूजक आदिवासियों के लिए सरना धर्म कोड की मान्यता प्रदान करने, गिरिडीह जिले में स्थित आदिवासियों के मरांग बुरु (ईष्ट देव) को जैनों के काब्जे से मुक्त करने तथा आदिवासी पारंपरिक वंशवादी स्वशासन व्यवस्था में सुधार कर संविधान कानून व जनतंत्र को लागू करना शामिल है।उपस्थित जनों ने इसे लागू करने के लिए शपथ लिया।
मौके पर आदिवासी सेंगेल अभियान के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू ने कहा कि आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व संसाद सालखन मुर्मू के द्वारा आदिवासी समाज के लिए जितना कार्य किया गया है उतना किसी भी आदिवासी नेताओं ने नहीं किया है। उन्होंने संसाद रहते 6 अप्रैल 2002 को महान् वीर शहीद सिदो मुर्मू, कान्हू मुर्मू का डाक टिकट जारी किया। उसी के नेतृत्व में 22 दिसंबर 2003 को सबसे बड़ी आदिवासी भाषा संताली को आठवीं अनुसूची में शामिल कराया। पेशा पंचायत कानून 11 जनवरी 2010 को सुप्रीम कोर्ट से जीत दिला कर बचाया। सीएनटी एक्ट को 2010-12 तथा एसपीटी एक्ट को 2016-17 एवं 2021 में जीत दिला कर बचाया है।
उन्होंने कहा कि संताली को आदिवासी बहुल प्रदेश झारखंड में प्रथम राजभाषा बनाने, प्रकृति पूजक आदिवासियों के लिए सरना धर्म कोड दिलाने, आदिवासियों के मरांग बुरु को जैनों से मुक्त करने एवं आदिवासी समाज में सुधार कर संविधान कानून और जनतंत्र को लागू करने का प्रयत्न जारी हैं। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व संसाद मुर्मू के नेतृत्व में ही आदिवासी समाज को बचाया जा सकता है।
कार्यक्रम में सेंगेल सरना धर्म मांडवा प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार मुर्मू, सेंगेल ओनोलिया सह प्रदेश संयोजक बिरेन्द्र कुमार बास्के, बोकारो जिला मांझी परगना मांडवा अध्यक्ष हरिश्चंद्र मुर्मू, जिला संयोजक संतोष कुमार सोरेन, पेटरवार प्रखंड सेंगेल विडियो विजय कुमार मार्डी, प्रखंड संयोजक सोनाराम मुर्मू, कसमार प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर मुर्मू आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply