Advertisement

शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में समीक्षा बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में 2 जून को परम पूज्य गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य के महाप्रयाण दिवस पर बोकारो जिला के हद में गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

उक्त जानकारी गायत्री परिवार कथारा के चंद्रभूषण प्रसाद ने दी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर प्रातः काल पांच बजे से आठ बजे तक गायत्री महामंत्र का जप, उसके बाद तीन कुंडों पर तीन पाली में यज्ञ सम्पन्न किया गया। मौके पर उप जोन प्रभारी बोकारो जिला ट्रस्टी श्याम नंदन सिंह, बालीडीह ट्रस्टी केशव प्रजापति, जिला समन्वयक मुकेशजी, उप समन्वयक सुरेशजी, गायत्री परिवार कसमार रहिवासी केशवजी की उपस्थिति में सघन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बैरागी द्वीप के संकल्प पर आधारित चर्चा करते हुए साधना तथा स्वाध्याय पर विशेष रूप से चर्चा की गई। वहीं प्रसाद वितरण के पश्चात दूसरी पाली की बैठक की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यवस्था समिति के चन्द्र भूषण प्रसाद, लाल बाबू सिंह, सुजीत सिन्हा,शम्भु प्रसाद, सुरेंद्र, जय प्रकाश विश्वकर्मा, हरि प्रसाद, आईईएल कॉलोनी गोमिया की आरती देवी, बीपी अग्रवाल, अजित, प्रेम, नारकंडी से टेकलाल महतो, राहुल, अजीत, पेटरवार से देगलाल महतो, दुलारचंद महतो, मनकी महतो, डूमर चंद, खेमलाल, बोकारो थर्मल से राम सेवक पांडेय की टोली, पुष्पा देवी, सुधा देवी, धीरज, रीना सिन्हा, बंदना सिन्हा, पुष्पा सिंह, शंकर, नीतू, राम बिलास चौहान, शतीश वर्णवाल, तुलबुल से किरण, खेतको से सीता देवी आदि का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम में ढाई सौ से अधिक श्रद्धालुओं की भागीदारी रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *