Advertisement

मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से डीएवी तेनुघाट सम्मानित

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट डैम को मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार बीते एक जून को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विद्यालय संस्कृति को बढ़ावा देने के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्यों के लिए डीएवी तेनुघाट का चयन झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल (जेईपीसी) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु प्रतिष्ठित मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार (एमएसवीपी) के लिए किया गया है।

यह सम्मान विद्यालय के निरंतर प्रयासों, विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता तथा स्वच्छ, सुरक्षित एवं प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण के निर्माण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
विद्यालय की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने जानकारी देते हुए 2 जून को बताया कि गौरवपूर्ण उपलब्धि के अंतर्गत विद्यालय को ₹75,000 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि सम्पूर्ण तेनुघाट क्षेत्र के लिए भी सम्मान और प्रेरणा का स्रोत है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं अभिभावक इस सफलता से अत्यंत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट डैम भविष्य में भी स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए मानदंड स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने विद्यालय परिवार, सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, अभिभावकों एवं शुभचिंतकों को बधाई एवं साधुवाद दी है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *