Advertisement

दूबिल में जागरूकता कार्यक्रम में युवाओं से सामाजिक कार्यों में जुड़ने की अपील

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। युवा वर्ग को सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से स्थानीय प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में छोटानागरा पंचायत के दूबिल गांव में 2 जून को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बताया जाता है कि आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा के पदाधिकारियों द्वारा उक्त सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज में मनाए जाने वाले मगे पर्व, बा पर्व, हेरो पर्व तथा जोमनामा पर्व जैसे पारंपरिक त्योहारों के साथ-साथ जन्म, विवाह एवं मृत्यु संस्कारों में युवाओं की भूमिका और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। युवाओं को इन परंपराओं के संरक्षण एवं सही अनुपालन के लिए आगे आने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम ने ग्रामीण रहिवासियों को आदिवासी परंपराओं के संरक्षण और विकास के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि महासभा के नेतृत्व में नेशनल आदिवासी रिवाइवल एसोसिएशन, सिंगी एंड सिंगी सोसाइटी तथा मिलन चैरिटेबल ट्रस्ट जैसे संगठन डायन प्रथा, अंधविश्वास और कुरीतियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। उन्होंने युवाओं से इन सामाजिक अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम में धनसिंह चाम्पिया, मथुरा पुरती, मंगल चाम्पिया, कृष्णा तोपनो, माटु किम्बो, गुरा हेम्ब्रम, पीटर चाम्पिया, दर्शन चाम्पिया, गुरा मुर्मू, दुखिया आईन्द, विश्वजीत बिरूवा सहित सैकड़ो ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *