राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी द्वारा प्रभावित बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के गोविंदपुर बस्ती में आयदिन बिजली काटे जाने से परेशान ग्रामीणों ने 2 जून की संध्या डीवीसी के बोकारो थर्मल सब स्टेशन का घेराव किया। साथ ही डीवीसी अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
बताया जाता है कि ग्रामीणों का विरोध के बाद डीवीसी सब स्टेशन कर्मियों ने गोविंदपुर बस्ती में बिजली बहाल कर दिया। इस सम्बन्ध में आजसू महिला नेत्री रीता देवी ने बताया कि पिछले दस दिनों ने गोविंदपुर बस्ती में लगातार बिजली आठ से दस घंटों तक काट दिया जा रहा है, जिससे रहिवासियों को काफी परेशानी हो रही है। चेतावनी देते हुए महिला नेत्री ने कहा कि बिजली की लचर व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो सब स्टेशन में ताला बंदी करने के साथ साथ आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान दर्जनों महिला पुरुष ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply