रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला समाहरणालय सभागार में 2 जून को हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिला उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, जन वितरण प्रणाली (आपूर्ति) सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 47 आवेदनों पर सुनवाई की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। कहा कि जनता दरबार के माध्यम से आमजनों को अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है, जिससे शिकायतों के निवारण में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो रही है।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा प्राप्त मामलों के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई।
![]()













Leave a Reply