Advertisement

पारसनाथ स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गया-धनबाद रेल मार्ग के बीच गिरिडीह जिला के हद में पारसनाथ रेलवे स्टेशन में 2 जून की सुबह ट्रेन से उतरने के क्रम में एक यात्री अनियंत्रित होकर पटरी पर जा गिरा और ट्रेन से कटकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान जिला के हद में बगोदर थाना क्षेत्र के पोचरी रहिवासी रीतलाल मंडल के पुत्र मिथुन मंडल के रुप में की गयी है।रेलवे पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर गोमो ले गयी जहां आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव के पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया गया।

बताया जाता है कि मृतक मुंबई मेल से पारसनाथ स्टेशन में ट्रेन से उतरने के दौरान अनियंत्रित होकर पटरी के नीचे जा गिरा और कट कर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उक्त घटना की खबर पाकर डुमरी विधायक जयराम महतो पारसनाथ स्टेशन पहुंचे एवं घटना की जानकारी ली। साथ ही परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग रेलवे विभाग के अधिकारियों से की।
इस दौरान झाएकिमयू के केंद्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो, महासचिव रवीन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *