प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड क्षेत्र के अंगवाली गांव का सार्वजनिक धर्मस्थल एवं अति व्यस्तम स्थल मंडपवारी चौक पर सरेआम दोपहर से रातभर खुले मवेशियों का जमावड़ा शुरू हो जाता है। जिससे राहगीरों को खासे परेशानियों का सामना करना पर रहा है।
बता दें कि यहां गाय, बैल, बछड़ा, बाछी आदि सौ की संख्या में सभी मवेशी उक्त गांव के रहिवासियों की है, जो घर में रखने के बजाय खुला छोड़कर सार्वजनिक चौक पर रहने पर अपनी शान समझते हैं। कहा जाता है कि कई रहिवासियों के पास मवेशियों के रखने का जगह नहीं है, बावजूद इसके वे दर्जन भर मवेशी रखे हैं। अंगवाली स्थित सार्वजनिक पूजा समिति, पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवियों के अनुरोध का उनपर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।मसलन इनपर प्रशासनिक कार्रवाई बहुत जरूरी है।
बताया जाता है कि एक जून की संध्या मवेशियों के आपसी भगदड़ में बातचीत में मशगुल सब्जी विक्रेता सुगन का बाइक गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत कि वहां बैठे दर्जनों रहिवासी उठ गए, अन्यथा उनका मवेशियों से कुचला जाना निश्चित था।
![]()













Leave a Reply