Advertisement

रोजगार की मांग को लेकर विस्थापितों का प्लांट गेट के समक्ष धरना प्रदर्शन

वार्ता के बाद 2 जून से घोषित चक्का जाम आंदोलन स्थगित

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। प्लांट में रोजगार की मांग को लेकर विस्थापित एवं स्थानीय संघर्ष समिति के बैनर तले विस्थापितों ने एक जून को बोकारो थर्मल प्लांट गेट के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। वही दो जून से घोषित प्लांट गेट चक्का जाम आंदोलन वरीय महाप्रबंधक एचआर ए कुजूर के साथ हुए समझौता वार्ता के बाद स्थगित कर दिया गया।

धरना प्रदर्शन के दौरान नौ सुत्री मांग पत्र डीवीसी प्रबंधन को सौंपा गया। जिसमें मुख्य रूप से बोकारो थर्मल में एक नये प्लांट का निर्माण किया जाएगा, विस्थापित परिवारों की एक पैनल सूची बनाई जाए, 85 विस्थापितो को वार्षिक रख रखाव में रोजगार अविलंब दिया जाए। पूर्नवास रैयतों को जमीन का मालिकाना हक सिघ्र दिया जाए।

सभी गांवों में पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मूलभूत सुविधा दिया जाए। बोकारो थर्मल में रैयतों के अधिग्रहित जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर नया प्लांट लगाया जाये आदि मांग शामिल थे। धरना प्रदर्शन के बाद 2 जून से डीवीसी बोकारो थर्मल का चक्का जाम आंदोलन करने का कार्यक्रम निर्धारित था, परन्तु प्रशासनिक भवन में वरीय महाप्रबंधक कार्यालय में विस्थापित प्रतिनिधियों के बीच देर शाम समझौता वार्ता में डीवीसी प्रबंधन सभी मांगों पर सहमति दी। प्रबंधन द्वारा लिखित आश्वासन दिया गया कि आने वाले दस दिनों के अंदर कुछ बेरोजगारों का गेट पास बनेगा। वहीं पैनल सूची बनाने की प्रक्रिया चल रही है, बहुत जल्द बन जायेगा। पूर्नवास रैयतों को जमीन का मालिकाना हक मिले इसके लिए पहल हो रही है।

वार्ता में डीवीसी प्रबंधन की ओर से वरीय महाप्रबंधक एचआर ए कुजूर, वरीय प्रबंधक एचआर पार्थोसारथी मुखर्जी, प्रबंधक एचआर सुनील कुमार, विस्थापित प्रतिनिधियो कि ओर से करीम अंसारी, बालेश्वर यादव, वाजीद हुसैन, तैयब अंसारी, जोधन नायक, सुरेंद्र घासी, छत्रधारी गोप, मिथलेश रजवार आदि उपस्थित थे। वार्ता के बाद 2 जून से होने वाले चक्का जाम आंदोलन को स्थगित कर दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *