एक नहीं डबल मर्डर जघन्य अपराध-रवींद्र कुमार पांडेय
प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र के पांच नंबर धोड़ा स्थित अमलो रेलवे साइडिंग में बीते माह 28 मई की रात्रि कोयला चोरी के सवाल पर दो गुटों में हुई मारपीट में महेश भुईयां की चार माह की गर्भवती पत्नी अनिता देवी उर्फ अनु की हत्या से पूरा बेरमो हतप्रभ है।
इस घटना से मर्माहत गिरिडीह के पुर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय एक जून को पांच नंबर धौड़ा स्थित मृतका के आवास पहुंचकर मृतका के पति सहित परिजनों को सांत्वना दी। पुर्व सांसद पांडेय ने मृतका के परिजनों को स्वयं ले जाकर राशन मुहैया कराया।
ज्ञात हो कि हत्याकांड के बाद रहिवासियों द्वारा आंदोलन किया गया, इसके बाद इस घटना में शामिल 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका के पति महेश भुईयां ने बताया कि घटना में शामिल मुख्य आरोपी पुलिस के पकड़ से बाहर है। पूर्व सांसद पांडेय ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक नहीं डबल मर्डर है, जो काफी जघन्य अपराध है।
ऐसे अपराधियों को निश्चित रूप से कानून सजा देगी। कहा कि मुझसे जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी करूंगा। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार कोयला, लोहा, बालू की लूट की छूट दे रखी है, जिसके कारण कोयला माफियाओं का मनोबल काफी बढ़ गया है। उनके खिलाफ बोलने वालों पर हमला किया जाता है और पुलिस प्रशासन कुछ नहीं करती। कहा कि भाजपा इस तरह की अपराध बर्दाश्त नहीं करेगी। पुलिस अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करें, अन्यथा भाजपा सड़क पर उतरने को बाध्य होगी।
मौके पर पुर्व सांसद के साथ भाजपा फुसरो मंडल के पूर्व नगर अध्यक्ष भाई प्रमोद कुमार सिंह, बूथ कमेटी के अध्यक्ष बाल गोविंद मुंडा, भोला विश्वकर्मा, मुखिया पति दिनेश पांडेय, अनिल मोदी, गुड्डू, मनोज गुप्ता, संजय मुंडा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply