Advertisement

सीसीएल ढोरी क्षेत्र के 10 सेवानिवृत्त कर्मियो को दी गई विदाई

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्रीय जीएम सभागार कक्ष मे मई माह में 10 सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के सम्मान में एक जून को गरिमामयी अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंपनी की दीर्घकालिक एवं समर्पित सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र के जीएम रंजय सिन्हा और यूनियन प्रतिनिधियो ने माला पहनाकर, उपहार देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में महाप्रबंधक द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों की निष्ठापूर्ण सेवाओं की सराहना की गई तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध जीवन हेतु शुभकामनाएं दी गई। समारोह में विभिन्न विभागाध्यक्ष, एसीसी सदस्यगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए ढ़ोरी परिवार के प्रति आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की। संचलन क्षेत्र के विभागाध्यक्ष मानव संसाधन कुमारी माला ने किया। कार्यक्रम में एसीसी सदस्य आर उनेश, विनय कुमार सिंह सहित अन्य दर्जनो शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *